हरिद्वार जिला सहकारी बैंक चुनाव में बीजेपी में घमासान, सुशील राठी ने पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी को 40 वोटों से हराया

GANGA NEWS 24 | EXCLUSIVE BREAKING

हरिद्वार जिला सहकारी बैंक चुनाव में बीजेपी में घमासान, सुशील राठी ने पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी को 40 वोटों से हराया

हरिद्वार। जिला सहकारी बैंक हरिद्वार का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। दिलचस्प इसलिए क्योंकि चुनाव मैदान में दोनों पक्ष भारतीय जनता पार्टी के ही हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री के दो गुट आपस में भिड़ गए हैं।

सोमवार को हुआ बड़ा उलटफेर

सोमवार को विशेष समितियां (Special Societies) कोटे के डायरेक्टर पद पर हुए चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चेयरमैन पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व जिला सहकारी बैंक चेयरमैन प्रदीप चौधरी को सुशील राठी ने करारी शिकस्त दे दी।

वोटों का गणित –

  • सुशील राठी – 67 वोट – विजेता
  • प्रदीप चौधरी – 27 वोट – पराजित
  • जीत का अंतर – 40 वोट

चेयरमैन की रेस से बाहर हुए प्रदीप चौधरी

बताया जा रहा है कि प्रदीप चौधरी खुद को चेयरमैन पद के प्रत्याशी के तौर पर तैयार कर रहे थे, लेकिन डायरेक्टर पद पर ही 40 वोटों के बड़े अंतर से हार मिलने के बाद अब उनकी चेयरमैन बनने की राह लगभग खत्म मानी जा रही है। सुशील राठी की इस जीत को मौजूदा गुट की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

सहकारिता के जानकारों का मानना है कि जिला सहकारी बैंक के चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, इसलिए दोनों गुटों ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

रिपोर्ट – मनोज ठाकुर / कुलदीप शर्मा, GANGA NEWS 24, हरिद्वार


DATE: 07 SEP 2026 TODAY | LOCATION: Haridwar District Cooperative Bank | EDITOR: Kuldeep Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *