चैकिंग के दौरान संदिग्ध आया गिरफ्त में, कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद थाना सिडकुल का मामला


दौराने चैकिंग संदिग्ध आया गिरफ्त में, कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद


आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार संदिग्ध की पड़ताल करते हुए दिनांक 19/08/2026 को थाना सिडकुल पुलिस ने अश्वनी उर्फ कल्लू को आनेकी पुल के पास हेरिटेज स्कूल तिराहा नवोदय नगर सिडकुल से 01 अदद 315 बोर के अवैध तमंचे व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
संदिग्ध के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 339/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
शनाम व पता आरोपी
अश्वनी उर्फ कल्लू पुत्र विजय बहादुर थाना सेठपुरा थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता बड़ी आनेकी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
बरामदगी
01 अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस
पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान
2- का0 नरेंद्र चौहान
3- का0 हरि सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *