राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। उल्टा चश्मा यूसी की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना 11 अक्टूबर 2026 को RK आश्रम, दिल्ली के पास की बताई जा रही है।

GANGA NEWS 24


❇️दिल्ली पुलिस ने पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को हिरासत में लिया, तस्वीरें वायरल

❇️RK आश्रम के पास रिपोर्टिंग के दौरान हुई कार्रवाई, प्रेस की स्वतंत्रता पर उठे सवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। उल्टा चश्मा यूसी की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना 11 अक्टूबर 2026 को RK आश्रम, दिल्ली के पास की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी पत्रकार को एक बस/वैन में ले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कई लोग शर्मनाक बता रहे हैं।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार प्रज्ञा मिश्रा जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन की कवरेज कर रही थीं। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया। यूट्यूब चैनल उल्टा चश्मा यूसी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से अभी तक इस कार्रवाई पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

घटना के बाद पत्रकारिता जगत और सोशल मीडिया पर प्रेस फ्रीडम को लेकर बहस तेज हो गई है। कई पत्रकार संगठनों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

Ganga News 24 इस मामले पर दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहा है। आगे की अपडेट जल्द।


PragyaMishra #DelhiPolice #JournalistDetained #PressFreedom #RKashram #JantarMantar #BreakingNews #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *