मनोज ठाकुर
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में ऋषिकुल परिसर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के द्वारा जिला कारागार में बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
आयोजित शिविर में बंदियों को बांटी दवाइयां
हरिद्वार। ऋषिकुल परिसर उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हरिद्वार एवंसेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार रोशनाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक मनोज आर्य और भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन शर्मा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि वर्मा ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां भी वितरित की गईं।

ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रोफेसर ओ. पी .सिंह ने कहा कि ने कहा कि जिला कारागार जैसे स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष आवश्यकता होती है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है।
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य आगे भी जारी रखे जाएंगे।वहीं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. हिमानी जोशी, डॉ. स्वाति भर्तृवाल, डॉ. मंजू, डॉ. अलका दीप, डॉ. ऋचा और अनुभूति ने सेवाएं दीं। कारागार प्रशासन और चिकित्सा टीम ने भी शिविर के आयोजन में सहयोग किया।
शिविर में रोटरी क्लब कनखल के हरपाल सिंह, साहिल चावला, सीएम जैन, विक्रमजीत, अनुभव गर्ग, जसन अरोड़ा, शीलू भाटिया और नरेश रानी गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

