उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं.
चंपत राय ने 9 पन्नों में 33 बिंदुओं के तहत बयान जारी किया है. उनके दावे के मुताबिक मंदिर निर्माण में वही हुआ जो मिश्रा ने चाहा. साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से लेकर आज तक के घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए राय ने दावा किया है कि निर्माण के लिए कौन सी कंपनी काम करेगी और वास्तुकार कौन होगा तक के फैसले नृपेंद्र मिश्रा ने किए.

