भाजपा को बड़ा झटका, आंवला के दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप हुए साइकिल सवार

GANGA NEWS 24 – ब्रेकिंग न्यूज़


❇️भाजपा को बड़ा झटका, आंवला के दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप हुए साइकिल सवार

❇️बेटी कीर्ति कश्यप के साथ लखनऊ में अखिलेश यादव से की मुलाकात, 27 अक्टूबर को समर्थकों संग सपा में शामिल होने की चर्चा

लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। आंवला लोकसभा सीट से दो बार के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

रविवार 11 अक्टूबर को धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी कीर्ति कश्यप और दामाद डॉ. बृजभान कश्यप के साथ लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। मुलाकात करीब एक घंटे चली। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव और पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार भी मौजूद रहे।

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने X पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा – “मित्राचार भेंट! आंवला के दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप जी से मिलकर PDA आंदोलन को समर्थ, सशक्त और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।”

क्यों छोड़ी भाजपा?
धर्मेंद्र कश्यप ने कुछ दिन पहले ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा में पिछड़े-अति पिछड़े वर्ग को सम्मान नहीं मिल रहा और पार्टी में उनका दम घुट रहा था। राज्यसभा लिस्ट में नाम न आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सिर्फ ‘टाटा बाय-बाय’ पोस्ट किया था।

बेटी को लड़ाएंगे चुनाव
धर्मेंद्र कश्यप ने ऐलान किया है कि वे अपनी बेटी कीर्ति कश्यप को बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाएंगे। 27 अक्टूबर के आसपास वे समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से सपा की सदस्यता लेंगे।

कौन हैं धर्मेंद्र कश्यप?
2014 और 2019 में आंवला सीट से भाजपा के टिकट पर लगातार दो बार सांसद रहे हैं। 2024 में सपा के नीरज मौर्य से 15,969 वोटों से हार गए थे। इससे पहले 2002 में बसपा से विधायक और सपा सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।


BreakingNews #BJP #SamajwadiParty #AkhileshYadav #DharmendraKashyap #UPPolitics2027 #Aonla #Bareilly #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *