
हरकी पौड़ी, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
हरिद्वार। श्रावण मास में डाक कांवड़ियों का हुजूम आज हरकी पौड़ी पर उमड़ पड़ा। देशभर से आए शिवभक्त आस्था के साथ पवित्र गंगा स्नान कर कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
प्रशासनिक व्यवस्थाएं:
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- ड्रोन कैमरे एवं सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
- मुख्य घाटों, मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात
- यातायात नियंत्रण एवं बैरिकेडिंग की विशेष व्यवस्था
- चिकित्सा दल एवं जल पुलिस की तैनाती
प्रशासन का उद्देश्य – कांवड़ियों को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण दर्शन एवं स्नान की सुविधा उपलब्ध कराना।
बोल बम | हर हर गंगे 🙏

