“श्री कृष्ण ज्योति मानव कल्याण ट्रस्ट कावड़ सेवा शिविर लगाकर पिछले 10 वर्षों से कर रहा शिव भक्तों की सेवा”
सावन के पवित्र मास में श्री कृष्ण ज्योति मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा पिछले 10 वर्षों से निरंतर कावड़ सेवा शिविर लगाकर शिव भक्तों की सेवा निस्वार्थ भाव से की जा रही है.

ट्रस्ट के संस्थापक/ अध्यक्ष डॉ.सुजीत शर्मा ने बताया कि हम शिव भक्तों की सेवा सभी जन-जन के सहयोग से रुड़की में पिछले 10 वर्षों से कावड़ सेवा शिविर निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं जिसमें सभी नगर वासी अपना सहयोग प्रदान कर सेवा करते हैं और प्रभु की असीम कृपा का अनुभव हमें पाते है. क्योंकि प्रत्येक जीव परमपिता परमेश्वर का हीं अंश है कार्य तो सभी प्रभु ही करते है हम तो बस निमित्त मात्र है.

हम निरंतर यह प्रयास करते हैं कि प्रभु भोलेनाथ हमें इसी प्रकार शक्ति प्रदान करते रहें और हम कावड़ियों की सेवा में जो हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य स्थान पर जाते हैं करते रहे.
कावड़ सेवा शिविर में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी ,सदस्य व शिव भक्त अपना निस्वार्थ भाव से सहयोग प्रदान करते हैं जिनमें इं. राजकुमार शर्मा, विजेंद्र कुमार, नवीन त्यागी, जंग बहादुर, योगेश भारद्वाज, ब्रह्मपाल जी, गोपाल जी, इं. विकास पाल, डॉ. सुजीत शर्मा, आचार्य रामकृष्ण शास्त्री, अश्वनी भारद्वाज, पवन शर्मा, पदम शर्मा ,प्रदीप शर्मा ,गौरव, रितेश कुमार, पवन कुमारी, एड. नीरज, सुनील शर्मा, सुधीर चोधरी, एड. नवीन जैन, सरिता पाल, पाविका शर्मा, नूपुर शर्मा, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, क्षितिज शर्मा, आशुतोष शर्मा, डा. देविका शर्मा, नेहा शर्मा, शुभम शर्मा , कषिका, रीतिशा आदि .

