मनोज ठाकुर
आज दिनांक 17 में 2026 को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता करते हुए उत्तराखंड सरकार के पूर्व श्रम मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तथा चुनाव प्रबंधन समिति कांग्रेस के अध्यक्ष मा डॉ हरक सिंह रावत जी ने भाजपा की सरकार द्वारा उत्तराखंड के श्रमिक और मजदूरों को दिए जाने वाला न्यूनतम वेतन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह आज महंगाई के दौर मैं न्यूनतम वेतन बहुत कम है और भाजपा की सरकार में मजदूरों का शोषण हो रहा है उन्होंने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा की अकुशलकर्मचारी को न्यूनतम वेतन मैं 20000 अर्ध कुशल वेतन 23 हजार कुशल वेतन 25000 और अति कुशल वेतन 30000 रुपए कर्मचारियों को मिलनॆ चाहिए और उत्तराखंड सिडकुल की में मजदूरों का शोषण बंद होना चाहिए भाजपा सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि उत्तराखंड उत्तराखंड सिडकुल की स्थापना कांग्रेस सरकार में हुई है राज्य में जो कांग्रेस की सरकार थी तब कर्मचारी एवं मजदूरों का फैक्ट्री प्रबंधकों का बहुत अच्छा आपस में तालमेल था

उन्होंने मजदूर कर्मचारियों से भी मांग की है कि वह अपनी मांगों को लेकर टेबल पर बैठकर फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता करें और फिर समाधान का रास्ता निकाले इससे उद्योग क्षेत्र में शांति बनी रहेगी जितना जरूरी श्रमिकों के लिए अधिकार की बात है होनी चाहिए उतना उद्योग भी उत्तराखंड में सुरक्षित रहना चाहिए उन्होंने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करना एक सराहनीय कार्य है उन्होंने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक उत्तराखंड एवं पूरे देश में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता है उन्होंने कहा कि सिडकुल की फैक्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है सिडकुल की फैक्ट्री में समान वेतन समान कार्य महिलाएं कर्मचारियों को वेतन मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में उद्योग लगे हैं मगर आज भाजपा की सरकार में उद्योग बंद हो रहे हैं यह उत्तराखंड में चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि जब 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तब पूरे उत्तराखंड में उद्योग कब बनाया जाएगा और राज्य के हर जिले में उद्योग स्थापित करने का काम कांग्रेस की सरकार करेगी
प्रेस वार्ता में राकेश कुमार राजपूत एडवोकेट अध्यक्ष गढ़वाल मंडल इंटक राजीव देशवाल महामंत्री इंटक अशोक चौहान उपाध्यक्ष इंटक पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा विजय चौहान एवं अन्य श्रमिक संगठन के लोग प्रेस वार्ता में मौजूद थे

