कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट नियुक्त
देहरादून, 3 सितंबर 2026। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल को आखिरकार स्थायी कुलपति मिल गया है।
राज्यपाल / कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आदेश संख्या 33334/जी0एस0(शिक्षा)/C3-7(VI)/2025 दिनांक 03 सितंबर 2026 को जारी करते हुए पूर्व के अंतरिम व्यवस्था के आदेश संख्या 33216 दिनांक 31 अगस्त 2026 को अतिक्रमित कर दिया है।
आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (यथाप्रवृत्त उत्तराखंड राज्य) की धारा-12 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के अधीन प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेतर आदेश, जो भी पहले हो, तक के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल का कुलपति नियुक्त किया जाता है।
प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति हैं।

