बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान करने के बाद 11 अगस्त को अपना ‘स्वतंत्रता दिवस’ घोषित किया है।

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान करने के बाद 11 अगस्त को अपना ‘स्वतंत्रता दिवस’ घोषित किया है।

बलूचिस्तान के नेताओं ने दुनिया के देशों से मान्यता देने की अपील की है। जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत, बलूचिस्तान को एक अलग देश के तौर पर मान्यता देगा? ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ की तरफ से जारी एक बयान में बलूच लोगों से राष्ट्रीय एकता के साथ ‘स्वतंत्रता दिवस’ मनाने का आग्रह किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे इसे एक स्वतंत्र और संप्रभु बलूचिस्तान के तौर पर मान्यता दें।

बलोच आजादी के नेता मीर यार बलोच ने कहा कि बलोच राष्ट्र के लोगों को अपने घरों, मोहल्लों, बाजारों, दुकानों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर आजाद बलोचिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मकसद इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *