हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ 01 संदिग्ध दबोचा

कोतवाली कनखल

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ 01 संदिग्ध दबोचा

किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था आरोपी

मातृ सदन पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पुलिस ने दबोचा, तलाशी में बरामद हुआ अवैध चाकू

पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटर, वांछित, गुण्डा, ईनामी एवं हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 18.09.2026 को कनखल पुलिस टीम द्वारा मातृ सदन पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ एवं परिस्थितियों के आधार पर प्रथम दृष्टया संदिग्ध किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमता पाया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 354/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता आरोपित
अभिषेक कुमार पुत्र स्व0 पवन कुमार
निवासी रविदास मंदिर के पास, जगजीतपुर,
थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

  1. हे0का0 प्रमोद शर्मा
  2. कानि0 गजय तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *