चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में किए गए प्राचार्य के ट्रांसफर किये.

शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में नए प्राचार्यों की नियुक्ति की गई है, जबकि चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

  • सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा का तबादला राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर कर दिया गया है। अब वे रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में कार्यरत डॉ. जी.एस. तितियाल को सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. अजय कुमार आर्या, जो चिकित्सा शिक्षा के प्रभारी निदेशक थे, उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
  • वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना को चिकित्सा शिक्षा विभाग का नया निदेशक बनाया गया है।
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार के प्राचार्य डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत का तबादला राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य पद पर किया गया है।
  • इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *