यूजीसी काले कानून के खिलाफ राजस्थान से लेकर पूरे भारत में अभियान चला हुआ है राजस्थान का नेतृत्व महिपाल सिंह मकाना जी कर रहे हैं.

कल जयपुर के अंदर स्वर्ण समाज में दिखा दिया अपनी ताकत का अंदाजा यदि यह कानून वापस नहीं है तो पूरे देश में जन आंदोलन स्वर्ण समाज करेगा

और जल्दी दिल्ली में बहुत बड़ा आंदोलन किया जायगा

यूजीसी की ओर से विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘समानता के अधिकार’ के तर्क के आधार पर कुछ नए नियमों लाए गए हैं। साल 2026 में लाए गए इन नियमों के खिलाफ अब राजस्थान समेत देशव्यापी आंदोलन शुरू हो गया है।

इसी नियम के खिलाफ आज करणी सेना ने विशाल रैली निकाली, जिसका नेतृत्व ‘श्री राजपूत करणी सेना’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराणा में किया गया। इससे पहले मकराणा की ओर से 600 से 800 किलोमीटर लंबी पैदल सवर्ण न्याय यात्रा निकाली गई थी। मकराणा के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा में हजारों छात्र और युवा जुड़े।

आरक्षण के मुद्दे पर शुरू हुए आंदोलन में करणी सेना का तर्क है कि यूजीसी के नए नियम सामान्य वर्ग और युवाओं के अवसरों को प्रभावित करते हैं। लिहाजा इन्हें तुरंत वापस (रोल बैक) लिया जाना चाहिए या संशोधन किया जाना चाहिए। इसे लेकर करणी सेना की ओर से विशाल पदयात्रा निकाली गई।। वहीं आज जयपुर में बड़ा प्रदर्शन भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *