सोफिटेल मुंबई बीकेसी में एशियन इंटरनेशनल क्लब का भव्य समारोह; वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव को प्रदान की गई ‘मानद सदस्यता’

मुंबई/हरिद्वार | सोफिटेल मुंबई बीकेसी में एशियन इंटरनेशनल क्लब का भव्य समारोह; वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव को प्रदान की गई ‘मानद सदस्यता’

एशियन इंटरनेशनल CLUB (Asian International Club – AIC) द्वारा मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सोफिटेल होटल (Sofitel Mumbai BKC) में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का सफल आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर पूर्व भारतीय राजदूत, प्रसिद्ध लेखक एवं ‘पासपोर्ट मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में विख्यात ज्ञानेश्वर मुले (Gyaneshwar Muley) मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान हरिद्वार (उत्तराखंड) के वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रख्यात लेखक एवं समाजसेवी डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव को एशियन इंटरनेशनल क्लब द्वारा मानद सदस्य (Honorary Member) के रूप में मनोनीत एवं सम्मानित किया गया।

इसी मंच पर मुख्य अतिथि ज्ञानेश्वर मुले जी की पुस्तक ‘दंगे’ का सफल पुनारंभ भी हुआ और देश-विदेश की 49 विभूतियाँ भी सम्मानित हुईं।

दिनांक: 03 Nov 2026 | Ganga News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *