Premanand Maharaj की एक अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने ब्रज क्षेत्र में मांस और मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
संत समाज के कई लोगों ने भी इस मांग का समर्थन किया है और ब्रज की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने की बात कही है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज ने ब्रज की पवित्रता और आध्यात्मिक वातावरण को बनाए रखने के लिए यह अपील की। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस मुद्दे को लेकर धार्मिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है, जबकि संत समाज लगातार ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की मांग उठा रहा है। #PremanandMaharaj #Braj #ViralVideo #SantSamaj #prajatantratv

