पूर्व कैबिनेट मंत्री सीनियर भाजपा नेता भाजपा छोड़कर साइकिल पर होंगे सवार


❇️ BREAKING | सहारनपुर

पूर्व कैबिनेट मंत्री सीनियर भाजपा नेता भाजपा छोड़कर साइकिल पर होंगे सवार

सहारनपुर, 30 अक्टूबर 2026 – पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी की 3 नवंबर को घर वापसी होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक वे भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।

बता दें कि भाजपा में शामिल होने से पहले साहब सिंह सैनी अखिलेश यादव और उनके परिवार के करीबी रह चुके हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि एक अनार सौ बीमार वाली कहावत सहारनपुर की सपाई राजनीति में नजर आने वाली है, क्योंकि जहां अभी तक ये भी तय नहीं हुआ है कि गठबंधन में सपा को कितनी सीट मिलेंगी और कांग्रेस को कितनी, लेकिन सपा के टिकट के दावेदारों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक सपा जनपद में कांग्रेस को सिर्फ दो सीट देने के मूड में है, लेकिन ज्यादा ही उथल-पुथल हुई तो कांग्रेस को किसी भी कीमत पर 3 से ज्यादा सीट नहीं दी जाएंगी। अब बेहट और देहात सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार 99 फीसदी तो उमर अली खान और आशु मलिक ही रहेंगे, मगर बाकी सीटों पर टिकट के लिए जबरदस्त लॉबिंग देखने को मिलेगी।

बहरहाल सपा को साहब सिंह सैनी जैसे तेज तर्रार नेता मिलने जा रहा है तो यकीनन सपा को इसका फायदा मिलेगा। अब कितना फायदा मिलेगा और किस रूप में मिलेगा, ये देखने वाली बात होगी।

Saharanpur #SahabSinghSaini #UPPolitics #SamajwadiParty #BJP #BreakingNews #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *