⏹️ जीआरपी उत्तराखंड द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत रेल यात्रियों को किया गया जागरूक ⏹️
दिनांक 07,10.2026 को एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती व श्री अनुज पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार के आदेशानुसार जीआरपी थानो द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनो पर रेल यात्रियों को साइबर अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान यात्रियों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों, ऑनलाइन लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत हेतु राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर तत्काल संपर्क करने के लिए अवगत कराया गया।
उक्त जागरूकता अभियान में रेल यात्रियों/व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जीआरपी उत्तराखंड द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना विलंब के 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

