आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आए हुए लोगों के साथ चर्चा करने का अवसर मिला पूर्व सांसद मान्य हुकम देव नारायण यादव जी

ऊपर वाला फोटो दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्राओं का है और नीचे वाला फोटो मध्य प्रदेश के लोगों का है मेरे साथ जो महिला खड़ी है वह मध्य प्रदेश में भोपाल के बगल में जिला सत्र न्यायाधीश है जिनको जिला जज कहते हैं उन्हीं के साथ जो लोग आए थे उन्हीं के बच्चे हैं उन लोगों के आग्रह पर उनके साथ मैंने फोटो खिंचवाया कुछ चर्चा की जो ऊपर वाला फोटो है उसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की कानून पढ़ने वाली लड़कियां हैं मेरे साथ बैठकर थोड़ी देर उन्होंने संविधान के समता शब्द पर संवाद किया मुझे भी हृदय से आनंद होता है की केंद्रीय कक्ष में बैठने से प्रतिदिन संपूर्ण भारतवर्ष के लोगों का दर्शन होता है यह केंद्रीय कक्ष सांस्कृतिक मिलन का केंद्र बन चुका है भारतवर्ष के लोग अनेक समूह में आते हैं कभी-कभी विदेशी समूह के लोग भी आते हैं यही लोकतंत्र है मेरे साथ पूर्व सांसद सुखदेव पासवान जी हैं जो बिहार के ही हैं बैठे हुए हैं इन लोगों से संवाद करते बहुत ही आनंद आता है और तब लगता है कि नई पीढ़ी में कितना उमंग और उत्साह है कितनी जिज्ञासा है इससे लगता है नए भारत का उदय हो चुका है संपूर्ण विश्व को प्रकाशित करने का संकल्प है ईश्वर इन्हें सफलता दे उन सभी लोगों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं वंदे मातरम हुकुमदेव नारायण यादव पूर्व सांसद पद्मभूषण और उत्कृष्ट सांसद सम्मान से सम्मानित वंदे मातरम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *