जय श्री राम 🚩 बौगला की बेटी दिव्या चौहान ने रचा इतिहास
हरिद्वार बहादराबाद ग्राम बौगला निवासी मास्टर रणबीर सिंह एवं पूर्व प्रधानाचार्य सरोज देवी की पुत्री हमारी छोटी बहन दिव्या चौहान ने UKPSC Lower PCS परीक्षा में पूर्ति निरीक्षक (Supply Inspector) पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया।
दिव्या की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे बौगला गांव और क्षत्रिय समाज में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है – मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से बेटियां किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ की सच्ची मिसाल।
बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिव्या बहन को 💐

