दो SDM ने सादगी से रचाई शादी, समाज को दिया बड़ा संदेश
कर्णप्रयाग। एसडीएम कर्णप्रयाग श्री अकलेश नौडियाल एवं एसडीएम भिकियासैंण यक्षी अरोड़ा ने उमा देवी मंदिर, कर्णप्रयाग में बड़ी सादगी से शादी सम्पन्न की।
दोनों अधिकारियों ने बिना किसी तामझाम के, सादगीपूर्ण तरीके से पूरे विधि-विधान से शादी रचाकर समाज को एक बड़ा संदेश दिया है।

उन्होंने संदेश दिया कि हम अपनी मेहनत की कमाई के बड़े हिस्से को शादी में किए जाने वाले दिखावे पर खर्च करने से बचकर, सादगीपूर्ण तरीके से शादी सम्पन्न कर बड़े तनाव से बच सकते हैं।
दोनों अधिकारियों की इस सादगीपूर्ण शादी की हर तरफ सराहना हो रही है।

