डोईवाला शुगर मिल में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों को दी शुभकामनाएं
डोईवाला। डोईवाला शुगर मिल के वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र का आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों, मिल प्रबंधन एवं कर्मचारियों को नए पेराई सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी एवं डोईवाला विधायक जी के द्वारा विधि-विधान से किया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि किसान दिन-रात जी-तोड़ मेहनत करता है, तब जाकर समूचा समाज उसकी मेहनत की मिठास चखता है। यही कारण है कि किसान को ग्राम देवता कहा जाता है।

अन्नदाता किसानों का परिश्रम, समर्पण और योगदान हमारे समाज की समृद्धि का आधार है। कामना है कि यह नया पेराई सत्र गन्ना किसानों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

