पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट और हरिश्चंद्र जोशी हाई पावर कमेटी में नामित, उत्तराखंड का बढ़ा मान
हरिद्वार (कुलदीप शर्मा )भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने विभिन्न खेल फेडरेशनों और ओलंपिक संघों की मॉनिटरिंग तथा नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 2025 के तहत संवैधानिक संरचनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए 20 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।
इस समिति में भारत निर्वाचन आयोग के दो पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति और सुनील अरोड़ा के साथ उत्तराखंड से पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त हरीश चंद्र जोशी और चंद्रशेखर भट्ट (से.नि. आईएएस) को नामित किया गया है।
उनके मनोनयन पर प्रो. डॉ. सुनील जोशी, कुलपति प्रो. डॉ. अरुण त्रिपाठी, रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. नरेश चौधरी, डॉ. संजय शाह, डॉ. विपिन प्रेमी, डॉ. प्रदीप भारद्वाज और डॉ. जी.एस. इंदौरिया ने बधाई दी।
Uttarakhand #HighPowerCommittee #SportsGovernan#Haridwar #DPCNews #GangaNews24
संपादक: कुलदीप शर्मा 9760008162
पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट और हरिश्चंद्र जोशी हाई पावर कमेटी में नामित, उत्तराखंड का बढ़ा मान

