मनोज ठाकुर
पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर जोरदार प्रदर्शन, हरिद्वार के पेंशनर्स ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
हरिद्वार, 13 सितम्बर। दशकों से चली आ रही पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन ले रहे पेंशनर्स ने भी सक्रिय भागीदारी की, जिसमें हरिद्वार के पेंशनर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पेंशनर्स के बड़े संगठन गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (GPWO) के निर्णय के अनुसार प्रदेश भर से पेंशनर्स राजधानी पहुंचे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष चौ. ओमबीर सिंह और महामंत्री जे.पी. चाहर ने सरकार पर कार्मिक पेंशन विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने पेंशन खत्म कर NPS लागू की और अब वित्त विधेयक पास कर दिसंबर 26 तक सेवानिवृत्त पेंशनर्स की पेंशन पर नजर डाल रही है।
इस अवसर पर बी.पी. चौहान, आर.के. जोशी, दिनेश जोशी, ठा. शेर सिंह थापली, दीप चंद शर्मा, पी.सी. खंतवाल, ललित मोहन उनियाल, सुखवंश सिंह, बी.एस. राणा, अतर सिंह, प्रेम दत्त तेलग, रमेश चंद्र पंत, कृष्णा मूसान, अमित भट्ट, अतुल नौटियाल, विनोद रतूड़ी, विनीत सैनी, नरोत्तम सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
- जे.पी. चाहर, महामंत्री

