UPTET 2026 परिणाम पर आपत्तियों के निस्तारण के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा UPTET 2026 का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपने असंतोष के संबंध में स्वयं उपस्थित होकर, रजिस्टर्ड डाक और ई-मेल के माध्यम से प्रत्यावेदन दे रहे हैं।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राप्त प्रत्यावेदनों के त्वरित व निष्पक्ष निराकरण के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। गठित समिति प्रत्यावेदनों के सभी पहलुओं की गहन जांच कर अपनी आख्या आयोग के समक्ष यथाशीघ्र उपलब्ध कराएगी। प्राप्त आख्या के आधार पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों का निराकरण/निस्तारण किया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि पत्राचार का इच्छुक कोई भी अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन आयोग की आधिकारिक ई-मेल upessc.prayagraj@gmail.com पर भेज सकता है।
पत्रांक: 1098 / 48(2026)/परीक्षा/2026-27, दिनांक: 01 सितंबर 2026

