शिक्षक दिवस पर ‘स्वस्थ शिक्षक, सशक्त समाज’ अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
हरिद्वार, 13 सितम्बर 2026। शिक्षकों के सम्मान एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी (Stand Up For A Child) द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने कहा, “गुरु या शिक्षक ही वह शक्ति हैं जो समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षक समाज की नींव हैं और उनका स्वस्थ रहना पूरे समाज के स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की गारंटी है।”
शिविर में सुविधाएं:
- सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, BP, शुगर जांच
- विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श
- निःशुल्क दवाइयों का वितरण
- स्वास्थ्य जागरूकता एवं जीवनशैली मार्गदर्शन
विशिष्ट अतिथि: श्री डी.पी. सिंह, श्री कृष्णाकांत जी, प्रधान मनीष जी, डॉ. रूबी हंसराज सैनी, डॉ. सलोनी बस्सी, श्री सुरेंद्र ठाकुर, श्री अमित वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सोनू कुमार, सचिन चौधरी, प्रवीण अरोड़ा, नीतू रानी, महिमा, आरती यादव, स्वाति, यशी, आस्था एवं शशांक बघेल का विशेष सहयोग रहा।

