अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज बने श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक


Ganga News 24


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज बने श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक

हरिद्वार, 09 सितम्बर 2026 (Ganga News 24) – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज को श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास का मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया है।

बुधवार को मथुरा से शिला लेकर हरिद्वार आए श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष स्वामी दिनेश फलाहारी बाबा ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें न्यास का प्रमुख राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत करने की घोषणा की।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने विधिवत रूप से शिला पूजन कर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होने के बाद संतों ने मथुरा कृष्ण जन्म भूमि को मुक्त कराने का अभियान शुरू किया है। यह शिला यात्रा शहर-शहर और गांव-गांव जाकर कृष्ण भक्तों को जागरूक करेगी।

स्वामी दिनेश फलाहारी बाबा ने सभी सनातनियों से कृष्ण जन्म भूमि आंदोलन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के संरक्षण में संत समाज और भक्तों के सम्मिलित प्रयासों से आंदोलन सफल होगा।

इस दौरान उपस्थित संत-महंत –
निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत राज गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेय गिरी महाराज, साध्वी राधा नंद गिरी, महामंडलेश्वर राधिका पुरी, महामंडलेश्वर साध्वी राधा गिरी, न्यास के राष्ट्रीय मंत्री अमित वालिया, स्वामी योगेश महाराज, वरिष्ठ विहिप नेता जयराम शर्मा, प्रवक्ता राजेश पाठक, गुलाब सैनी, उदेश सैनी, कान्हा कौशिक आदि उपस्थित रहे।

– Ganga News 24 – Kuldeep Sharma | Haridwar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *