हरिद्वार से बड़ी खबर – जिला महिला हॉस्पिटल और MCH विंग NPPL में सफल इलाज की दो कहानियां, PPP मोड में मिल रहा निशुल्क और बेहतर इलाज
हरिद्वार। जब से जिला महिला हॉस्पिटल PPP मोड पर आया है, तब से मरीजों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। अस्पताल संचालक डॉ. मनोज मिश्रा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है।
पहली सफलता – जिला महिला हॉस्पिटल में 22 दिन के बच्चे को नया जीवन:
एक 22 दिन के नवजात को दूध पीते समय फेफड़े में दूध चले जाने से सांस रुक गई, बच्चा नीला पड़ गया। परिजन घबराकर अस्पताल लाए। यहाँ डॉ. प्रकाश सर और उनकी टीम ने तुरंत वेंटीलेटर पर लेकर इलाज शुरू किया। सही समय पर इलाज मिलने से आज बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और माता-पिता के साथ हंसते-खेलते घर गया। (वीडियो में वही परिवार)
दूसरी सफलता – MCH विंग NPPL, NICU में चमत्कार:
MCH विंग NPPL में एक नवजात को अत्यंत गंभीर स्थिति में लाया गया। डॉ. विकास गुप्ता और डॉ. नमन सेठी के नेतृत्व में पूरी NICU टीम ने बच्चे को NICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया।
बच्चे को 3 दिन वेंटीलेटर और 3 दिन सेमी वेंटीलेटर पर रखकर लगातार निगरानी और विशेष चिकित्सा दी गई। टीम की कड़ी मेहनत, निरंतर देखभाल और दवाइयों से आज बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर माता-पिता को सौंप दिया गया।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम का आभार जताया है और कहा कि PPP मोड में गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क इलाज मिलना बहुत बड़ी राहत है।

