जिला पंचायत सभागार में ‘ खबर की ताकत ‘ समाचार पत्र के विमोचन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के द्वारा किया गया

मनोज ठाकुर

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में ‘ खबर की ताकत ‘ समाचार पत्र के विमोचन के शुभ अवसर एवं इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए समाचार पत्र की संपादक उपासना तेश्वर समस्त पत्रकार साथियों तथा सभी टीम सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और उत्तरदायी पत्रकारिता किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला होती है। समाचार पत्र केवल समाचारों का माध्यम नहीं होता, बल्कि समाज की समस्याओं को उजागर करने, जनमत का निर्माण करने, शासन-प्रशासन को उत्तरदायी बनाने तथा नागरिकों को जागरूक करने का सशक्त माध्यम भी है।
आज के इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूँ कि यह समाचार पत्र निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, पाठकों का विश्वास अर्जित करे तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे।
एक बार पुनः मैं खबर की ताकत की सम्पादक एवं उनकी टीम को इस सफल पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ देता हूँ। जय देवभूमि जय उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *