मनोज ठाकुर
कोतवाली कलियर
नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 2.416 किग्रा अवैध गांजा (कीमत करीब 70000 रू0) बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने दिनांक 01.06.2026 को चैकिंग के दौराने मुकर्रबपुर में सरकारी स्कूल के पास से मुन्तियाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.416 किग्रा अवैध गांजा (कीमत करीब 70000 रू0) बरामद किया गया।
आरोपी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 118/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी पेशे से मजदूर है और अच्छे पैसे कमाने के लालच में रुड़की से गांजा लाकर कलियर में बाबा भेषधारी लोगों व नशे के आदी व्यक्तियों को थोड़ी–थोड़ी मात्रा में उनकी आवश्यकतुनसार मुनाफा दाम पर बेचता है।
विवरण आरोपित-
मुन्तियाज पुत्र मौ0ताहिर निवासी धरमपुर सरोवगी पोस्ट अंबोली थाना कोतवाली देवबंद जिला सहारनपुर हाल पता सरकारी स्कूल के पास मुकर्रबपुर पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 35 वर्ष
बरामदगी–
1- 2.416 किग्रा अवैध गांजा, कीमत करीब – 70000 रू0 (सत्तर हजार रूपये)
पुलिस टीम–
1- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
2- उ0नि0 विनोद कुमार गोला
3- हे0का0 सोनू कुमार
4- हे0 कां0 इसरार
5- हो0गार्ड अंकित कुमार

