हरिद्वार। होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल, जगजीतपुर, हरिद्वार में शीघ्र ही PET-CT स्कैन (न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग) की अत्याधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है।

“कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत: हरिद्वार में अब PET-CT स्कैन की सुविधा, दिल्ली जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत”

***होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगी PET-CT स्कैन की सुविधा

हरिद्वार। होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल, जगजीतपुर, हरिद्वार में शीघ्र ही PET-CT स्कैन (न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग) की अत्याधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है।

इसके शुरू होने के बाद हरिद्वार एवं आसपास के जनपदों के मरीजों को PET-CT स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।


होप हॉस्पिटल के महाप्रबंधक डॉ. एस. के. मिश्रा ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से कैंसर रोगियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

PET-CT स्कैन के माध्यम से कैंसर की सटीक पहचान, उसकी स्टेजिंग, उपचार की प्रभावशीलता का मूल्यांकन तथा पुनरावृत्ति की जांच अधिक सटीकता के साथ की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के शुरू होने से हरिद्वार सहित उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मरीजों को समय, धन और अनावश्यक यात्रा से राहत मिलेगी। अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।


डॉ. मिश्रा ने बताया कि PET-CT स्कैन सेवा शुरू होने की तिथि एवं पंजीकरण संबंधी जानकारी शीघ्र ही अस्पताल द्वारा सार्वजनिक की जाएगी। वहीं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ मौसम जौफ्रिकन
ने हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित होप सुपरस्पेशलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल में अपनी सेवाएँ देना शुरू कर दिया है। नीश्चित तौर पर मरीजों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *