दून यूनिवर्सिटी में श्रीमान चन्द्रलाल भारती को मिला “श्रम श्री सम्मान–2026”

मनोज ठाकुर

दून यूनिवर्सिटी में श्रीमान चन्द्रलाल भारती को मिला “श्रम श्री सम्मान–2026”

देहरादून। समाज सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ॰ चन्द्रलाल भारती को प्रतिष्ठित “श्रम श्री सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान दून यूनिवर्सिटी, देहरादून में आयोजित भव्य राज्य सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री भारत सिंह चौधरी तथा पौड़ी के विधायक एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आये हुये अनेक हस्तियों तथा दून यूनिवर्सिटी की कुलपति के करकमलों द्वारा श्रीमान चन्द्रलाल भारती को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने उनके समाज सेवा, मानवाधिकार जागरूकता तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

यह सम्मान भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड (BSPS) द्वारा राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को दिया जाता है। डॉ॰ चन्द्रलाल भारती को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए “श्रम श्री सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ॰ चन्द्रलाल भारती ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा वह भविष्य में भी समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं आमजन के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *