GANGA NEWS 24 | सुबह 7 बजे की 25 बड़ी खबरें | 22 सितंबर
1. लखनऊ – 34 IAS के तबादले, 14 जिलों के DM बदले। अनुनय झा मुरादाबाद, राहुल पाण्डेय हरदोई, संजय चौहान कुशीनगर, महेंद्र तंवर कानपुर नगर DM बने।
2. सियासत – भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का आज मुजफ्फरनगर-सहारनपुर दौरा। मिशन-2027 और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन। 8 जगह स्वागत।
3. सहारनपुर – सरोवर पोर्टिको में संगठनात्मक बैठकें, पूर्व सांसदों-विधायकों संग संवाद।
4. मुजफ्फरनगर – 2027 से पहले पश्चिमी यूपी में BJP सक्रिय।
5. लखनऊ – CM योगी आज 3567 चयनित शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम।
6. हरिद्वार – सतपाल महाराज के 75वें जन्मोत्सव में राज्यपाल और CM धामी ने दी बधाई, कुंभ को भव्य बनाने का संकल्प।
7. लखनऊ KGMU – नर्सिंग छात्रा की मौत पर हंगामा जारी, प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा।
8. प्रयागराज – PM, गृहमंत्री, CM के खिलाफ अर्जी खारिज, याची पर 50 हजार जुर्माना।
9. अयोध्या – राम धन गबन मामले में 3 आरोपियों की जमानत पर आज सुनवाई।
10. सहारनपुर – फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, गोकशी का आरोपी घायल, तमंचा बरामद।
बाकी खबरें: बुलंदशहर में पथराव, कासगंज कैफे में छेड़छाड़ का आरोप, हरदोई तीर्थ में डूबने से 2 की मौत, कानपुर में मिलावटी शराब से मौत का हंगामा, मेरठ में पति ने की पत्नी की हत्या, इटावा में युवक को 23 दिन में 6वीं बार सांप ने डसा।
सुबह 7 बजे की 25 बड़ी खबरें
UP में 34 IAS बदले, नितिन नबीन का आज सहारनपुर-मुजफ्फरनगर दौरा

