GANGA NEWS 24
हापुड़ में बंद करेंसी बदलने का खेल! 1.44 करोड़ के पुराने नोट बरामद, 161 गड्डियों के साथ आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में प्रतिबंधित पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदलने के खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी देवेंद्र रुहेला को गिरफ्तार किया है।
बरामदगी:
आरोपी के कब्जे से 1 करोड़ 44 लाख रुपये की प्रतिबंधित पुरानी करेंसी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से एक हजार रुपये के पुराने नोटों की 127 गड्डियां और 500 रुपये के पुराने नोटों की 34 गड्डियां मिलीं हैं। कुल 161 गड्डियां बरामद की गई हैं।
पूछताछ में बड़ा खुलासा:
पूछताछ में आरोपी ने इस खेल में शामिल दो अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। इनमें लखनऊ निवासी रवि उर्फ विक्रांत श्रीवास्तव और गाजियाबाद निवासी अविनाश पांडेय शामिल हैं। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
🔴 हापुड़ – BIG BREAKING
बंद करेंसी बदलने का खेल! थाना देहात पुलिस ने 1.44 करोड़ के पुराने नोटों के साथ एक आरोपी को दबोचा!
➡️ गिरफ्तार: देवेंद्र रुहेला (नंदग्राम, गाजियाबाद)
➡️ बरामद: 1.44 करोड़ (1000 के 127 गड्डी, 500 के 34 गड्डी)
➡️ फरार साथी: रवि उर्फ विक्रांत श्रीवास्तव (लखनऊ) और अविनाश पांडेय (गाजियाबाद)
पुलिस कर रही पूरे रैकेट की जांच!

