– GANGA NEWS 24 OFFICIAL
हरिद्वार – राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज, गुरुकुल नारसन में प्रधानाचार्य पद पर नियमविरुद्ध नियुक्ति का मामला गरमाया
हरिद्वार जिले के गुरुकुल नारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज में मेरठ निवासी आर्यवर्त चौधरी की प्रधानाचार्य पद पर हुई नियुक्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नियुक्ति से संबंधित नियमों, पात्रता एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से आज उक्त विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों से जिला शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार श्री अभिषेक शुक्ला जी से मुलाकात कर उन्हें भी अवगत करा दिया गया है।
मामले में नियमानुसार तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है। मांग है कि जिला शिक्षा अधिकारी सहित प्रदेश के संबंधित विभागीय उच्चाधिकारी उक्त मामले में तत्काल निष्पक्ष जांच करना सुनिश्चित करें और नियमविरुद्ध प्रधानाचार्य पद पर की गई नियुक्ति को तत्काल निरस्त कर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
शिकायतकर्ता का कहना है कि किसी भी शिक्षण संस्थान में नियम, पात्रता और पारदर्शिता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा इस गंभीर प्रकरण में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, हरिद्वार में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की होगी।
जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं!
🚨 BREAKING – गुरुकुल नारसन, हरिद्वार
राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज में मेरठ निवासी आर्यवर्त चौधरी की प्रधानाचार्य पद पर नियमविरुद्ध नियुक्ति पर उठे गंभीर सवाल!
DEO हरिद्वार श्री अभिषेक शुक्ला जी को कराया अवगत, निष्पक्ष जांच और नियुक्ति निरस्त करने की मांग।
शिक्षा में पारदर्शिता से समझौता नहीं – जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो DEO कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन!

