वृंदावन में बुलेट पर सवार होकर यमुना किनारे पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, 34 दिन बाद भक्तों को दिए दर्शन 🙏

वृंदावन में बुलेट पर सवार होकर यमुना किनारे पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, 34 दिन बाद भक्तों को दिए दर्शन 🙏

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज बुधवार को भाई दूज के अवसर पर बुलेट बाइक की सवारी करते नजर आए। वे बुलेट पर बैठकर यमुना किनारे एक सुनसान स्थान पर साधना करने के लिए पहुंचे थे।

लंबे समय के बाद अपने गुरु की एक झलक पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और राधे-राधे के जयकारे लगाने लगे।

जिस स्थान पर साधना के लिए गए थे, वहां कार से पहुंचना संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने बुलेट से जाने का विकल्प चुना। यह बुलेट उनके शिष्य और पूर्व रेसलर रिंकू सिंह चला रहे थे।

भक्तों को दिया आशीर्वाद
भक्तों को करीब 34 दिनों के लंबे अंतराल के बाद दर्शन हुए। जैसे ही श्रद्धालुओं ने उन्हें देखा, वह उनके पीछे दौड़ पड़े और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत ने भी दोनों हाथ उठाकर सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। साधना पूरी करने के बाद वह वापस अपने आश्रम लौट गए।

संत प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ महीनों से एकांतवास में रह रहे हैं। वर्तमान में यमुना पार वेलवन के पास स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम में निवास कर रहे हैं।

दिनांक: 14 नवंबर 2026 | स्थान: वृंदावन

PremanandMaharaj #Vrindavan #RadheRadhe #GangaNews #BreakingNews #BhaiDooj #Yamuna


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *