मंगलौर प्रेस क्लब (रजि.) ने मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फर्जी और बाहरी पत्रकारों की अवैध उगाही पर कार्रवाई की मांग की है।

मनोज ठाकुर

मंगलौर में फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा! 🔴

पत्रकारिता की आड़ में उगाही पर उठी कार्रवाई की मांग

मंगलौर प्रेस क्लब (रजि.) ने मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फर्जी और बाहरी पत्रकारों की अवैध उगाही पर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में क्या कहा गया:
प्रेस क्लब का आरोप है कि कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में आम लोगों, व्यापारियों और संस्थानों को धमकाकर वसूली कर रहे हैं। इससे असली पत्रकारों की छवि खराब हो रही है और पत्रकारिता जैसे पवित्र पेशे पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस को सौंपे गए नाम:
ज्ञापन के साथ पुलिस के सामने कुछ संदिग्ध फर्जी पत्रकारों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

प्रेस क्लब की मांग:

  1. फर्जी पत्रकारों की पहचान कर सत्यापन किया जाए
  2. उगाही व धमकी देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो
  3. बाहरी व बिना मान्यता वाले लोगों पर रोक लगे

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Manglaur #Haridwar #FakeJournalist #PressClub #UttarakhandPolice #BreakingNews #DoonHorizon #ManglaurNews


मंगलौर में फर्जी पत्रकारों की अब खैर नहीं, प्रेस क्लब ने CO को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *