गंगा न्यूज़ • उत्तराखंड
राजाजी नेशनल पार्क में जंगल सफारी शुरू, सुरेश्वरी देवी रेंज में हुआ शुभारंभ
आज प्रातः काल उत्तराखंड सरकार के माननीय राज्यमंत्री आदरणीय श्री ओम प्रकाश जमदग्नि जी ओर राजाजी नेशनल पार्क की की रेंजर आभा जी के द्वारा सुरेश्वरी देवी रेंज में जंगल सफारी के शुभारंभ किया
इस शुभारंभ से हरिद्वार-ऋषिकेश क्षेत्र के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब सुरेश्वरी देवी रेंज की प्राकृतिक सुंदरता, वन्य जीवों और शांत वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, गाइड, जिप्सी संचालक, होम-स्टे और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा।
प्रकृति से जुड़ें, पर्यटन को बढ़ावा दें, और जंगल की सुरक्षा का संकल्प लें।
दिनांक: 15 नवंबर 2026

