निरंजनी अखाड़े के गुरु कार्तिके महाराज जी जन्म उत्सव पर एक विशाल भंडारे का आयोजन

गंगा न्यूज़ • हरिद्वार

गुरु कार्तिक गिरी महाराज जी के जन्म दिवस पर निरंजनी अखाड़े में विशाल भंडारा, 13 अखाड़ों के संतों का हुआ संगम

हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के गुरु कार्तिक गिरी महाराज जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस भंडारे में समस्त 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि, श्री महंत एवं संतों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के श्री रवींद्र पुरी जी महाराज का आगमन विशेष रूप से चर्चा में रहा। संतों की एकजुटता को आगामी कुंभ के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, जगतगुरु राजराजेश्वर आचार्य जी महाराज, आचार्य अरुण गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी जी सहित काफी संत उपस्थित रहे।

संतों ने गुरु कार्तिक गिरी महाराज जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं और सनातन धर्म की एकता, सेवा और परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

दिनांक: 15 नवंबर 2026

GangaNews #Haridwar #NiranjaniAkhara #KartikGiriMaharaj #Bhandara #SantSamagam #Kumbh #Uttarakhand


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *