यूजीसी रोलबैक एवं आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा श्रावण महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक एवं कावड़ यात्रा


यूजीसी रोलबैक एवं आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा श्रावण महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक एवं कावड़ यात्रा

हरिद्वार, 09 अगस्त 2026। श्रावण मास की पवित्र महाशिवरात्रि के अवसर पर आज श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के तत्वावधान में सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी कानून को वापस लेने एवं आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर विशाल धार्मिक कार्यक्रम एवं कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिरला गंगा घाट से हुआ। यहां से भगवान भोलेनाथ की मूर्ति एवं पवित्र गंगाजल लेकर कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा “हर हर महादेव” एवं “बोल भगवान परशुराम जी की जय” के नारों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां बाबा भोलेनाथ की मूर्ति का विधिवत जलाभिषेक कर सरकार से यूजीसी एवं आरक्षण को वापस लेने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी ने स्वामी कार्तिकेय जी महाराज को भगवान परशुराम जी का अंगवस्त्र भेंट किया तथा कावड़ के रूप में जनता का समर्थन उन्हें समर्पित किया।

पंडित अधीर कौशिक जी ने कहा कि यूजीसी के वर्तमान प्रावधानों एवं आरक्षण व्यवस्था के कारण सवर्ण समाज के मेधावी छात्रों का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे सवर्ण समाज के स्वाभिमान और अस्तित्व की लड़ाई है। जब तक यूजीसी रोलबैक नहीं होता, यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से स्वामी आनंद जी महाराज स्वामी शिव जी महाराज पवन कृष्ण शास्त्री, संजय शास्त्री, दिनेश बाली, ऋषि शर्मा, बृजमोहन शर्मा, कुलदीप शर्मा, राधे भैया, आदित्य गैरोला, स्वामी रुद्रनाथ महाराज स्वामी दिनेश जी महाराज सहित अनेक संतजन शामिल हुए।

आयोजकों ने भगवान शिव एवं भगवान परशुराम से प्रार्थना की कि सरकार शीघ्र सवर्ण समाज की मांगों पर विचार कर न्याय करे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला, युवा एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *