न्यूज़ीलैंड में रहने वाली एक भारतीय महिला, आकृति जायसवाल श्रीवास्तव, का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वहां के हेल्थकेयर सिस्टम पर सवाल उठाए हैं।
आकृति ने बताया कि उनके बच्चे को 10 दिन से लगातार खांसी थी। जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाने के लिए लोकल मेडिकल सेंटर में कॉल किया, तो उन्हें एक हफ़्ते बाद की अपॉइंटमेंट मिली। परेशान होकर वह ‘आफ्टर-आवर्स’ क्लिनिक गईं, लेकिन वहां भी ‘फुल कैपेसिटी’ का नोटिस लगा था और नए मरीजों को नहीं देखा जा रहा था। आकृति ने कहा कि इस अनुभव के बाद उन्हें भारत की मेडिकल सुविधाओं और डॉक्टरों की आसानी से उपलब्धता की कद्र समझ में आई है। उनके वीडियो पर कई लोगों ने भी विदेशों में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े अपने इसी तरह के अनुभव साझा किए हैं।

