🇳🇪स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जीआरपी उत्तराखंड द्वारा रेलवे स्टेशनो पर चलाया सघन चैकिंगसुश्री अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक रेलवेज के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान ☀️
⭕ श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे उत्तराखंड द्वारा स्वयं स्टेशनों पर जाकर सुरक्षा का लिया गया जाएजा व पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देशित ⭕
स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जीआरपी उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक रेलवेज सुश्री अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहनता से जांच की गई। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी सतर्क दृष्टि रखी गई। रेलवे परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों की निगरानी हेतु पुलिस बल को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जीआरपी उत्तराखंड द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार प्रभावी चेकिंग एवं गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जीआरपी उत्तराखंड द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस अथवा स्थानीय पुलिस को दें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
जीआरपी उत्तराखंड स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

