देवीकुंड स्थित हनुमान धाम के महंत आचार्य मोहित शर्मा जी को श्री त्रिपुरा मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा प्रबंध ट्रस्ट में उपाध्यक्ष बनाया गया।
देवबंद।
श्री त्रिपुरा मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा प्रबंध ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा जी ने मंदिर समिति के विस्तार एवं सेवा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से हनुमान धाम के महंत आचार्य मोहित शर्मा जी को ट्रस्ट में उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस नियुक्ति से ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर है।
सोमवार को आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शर्मा जी ने हनुमान धाम के महंत आचार्य मोहित शर्मा जी के मनोनयन की घोषणा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आचार्य मोहित शर्मा धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ योगदान देंगे और मंदिर ट्रस्ट की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
नव-नियुक्त उपाध्यक्ष मोहित कुमार शर्मा जी ने शीर्ष नेतृत्व और ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ निभाएंगे। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं में सुधार और आगामी धार्मिक आयोजनों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रोहित कौशिक, वासु भारद्वाज, अंकुर चौधरी, रुद्र मिश्रा, अंकित पंवार, श्रीकांत त्यागी, उमेश त्यागी, विपिन खारी, अशोक कुमार और मुकुल वर्मा सहित ट्रस्ट के अनेक सम्मानित सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य मोहित शर्मा जी को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
देवीकुंड स्थित हनुमान धाम के महंत आचार्य मोहित शर्मा जी को श्री त्रिपुरा मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा प्रबंध ट्रस्ट में उपाध्यक्ष बनाया गया।

