जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र से ट्रैकर्स के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

🛑हर्षिल/उत्तरकाशी

ट्रैकर्स रेस्क्यू अपडेट

जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र से ट्रैकर्स के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिसऔर आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमों से ट्रैकर्स की लोकेशन, मौसम की स्थिति और हवाई व पैदल बचाव अभियानों की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों द्वारा आपसी समन्वय से अभियान जारी है और ट्रैकर्स को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने हेलीपैड पर एम्बुलेंस, चिकित्सा दलों और राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और रेस्क्यू होकर आ रहे ट्रैकर्स को तत्काल प्राथमिक उपचार, गर्म कपड़े और भोजन-पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय,एडीएम मुक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *