आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार के बाद चारधाम यात्रा को पुनः सुचारू कर दिया गया है। सभी संबंधित जिलाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मौसम में सुधार के बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू

हरिद्वार – आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार के बाद चारधाम यात्रा को पुनः सुचारू कर दिया गया है। सभी संबंधित जिलाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के चलते यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी। अब मौसम में सुधार होने पर यात्रा फिर से संचालित की जा रही है।

आयुक्त ने कहा कि संबंधित जिलाधिकारी अपने जनपदों की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यात्रा संचालन पर निर्णय ले सकते हैं। मार्ग अवरुद्ध होने या अत्यधिक वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन मौसम व मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करने की अपील की गई है।

Editor: कुलदीप शर्मा | Ganga News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *