🛑एसपी अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता🛑
💥जीआरपी देहरादून पुलिस की बड़ी सफलता, 09 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर।
💥वास्तविक स्वामियों को लौटाए
सीईआईआर पोर्टल की मदद से ₹2.45 लाख कीमत के मोबाइल फोन बरामद।

💥मोबाइल वापस पाकर लोगों ने जीआरपी पुलिस का जताया आभार।
सुश्री अरुण भारती पुलिस अधीक्षक रेलवे, उत्तराखंड व श्री अनुज पुलिस उपाधीक्षक रेलवे जोत्तराखंड के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी देहरादून पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 09 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत ₹2,45,000 (दो लाख पैंतालीस हजार रुपये) है।

घटना का विवरण
विभिन्न तिथियों में यात्रियों एवं अन्य शिकायतकर्ताओं के मोबाइल फोन गुम हो जाने के संबंध में सीईआईआर पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। जीआरपी देहरादून पुलिस की गठित टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक कर तकनीकी एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों से कुल 09 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द किए गए।
बरामद मोबाइल फोन एवं उनके स्वामियों का विवरण
रिषभ कंडारी पुत्र स्वतंत्र सिंह कंडारी, निवासी मुंडियाल, चमोली, उत्तराखंड। मोबाइल फोन Samsung A35, अनुमानित कीमत ₹27,000।
शिवानी ठाकुर पुत्री ईश्वरदीन, निवासी बॉडी गार्ड, कैनाल रोड, देहरादून। मोबाइल फोन Vivo V21, अनुमानित कीमत ₹30,000
अश्वनी कुमार पुत्र सुशील कुमार, निवासी नालापानी चौक, देहरादून। मोबाइल फोन Realme 11 Pro, अनुमानित कीमत ₹28,000।
दिव्यांशु पुत्र चंदन सिंह, निवासी नैनीताल, उत्तराखंड। मोबाइल फोन Realme C55, अनुमानित कीमत ₹20,000।
बृजेश प्रसाद पुत्र रामनरेश, निवासी प्रवेश विहार, देहरादून। मोबाइल फोन Vivo Y22, अनुमानित कीमत ₹35,000।
जियाउद्दीन पुत्र इकबाल अहमद, निवासी मोहिनी रोड, देहरादून। मोबाइल फोन Redmi Note 12, अनुमानित कीमत ₹25,000।
जितेंद्र कुमार पुत्र आसाराम, निवासी नगला, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश। मोबाइल फोन OPPO Reno 6, अनुमानित कीमत ₹30,000।
शाह आलम पुत्र सरवर, निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। मोबाइल फोन Tecno Spark G1, अनुमानित कीमत ₹12,000।
भावना यादव, निवासी विजय कॉलोनी, देहरादून, उत्तराखंड। मोबाइल फोन OnePlus, अनुमानित कीमत ₹38,000।
बरामदगी का कुल विवरण
कुल बरामद मोबाइल फोन – 09
कुल अनुमानित कीमत – ₹2,45,000/-
सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द किए गए।
मोबाइल वापस पाकर खिले शिकायतकर्ताओं के चेहरे
लंबे समय से गुम हुए अपने मोबाइल फोन वापस पाकर सभी शिकायतकर्ताओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सभी ने जीआरपी देहरादून पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
जीआरपी उत्तराखंड आमजन एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

