जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह सम्पन्न


“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य हेतु योग” 🧘🏻‍♀️🧘🏻‍♂️🇮🇳
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह सम्पन्न
हरिद्वार, 21 जून 2026।
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार द्वारा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य हेतु योग” की थीम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 18 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित निःशुल्क योग शिविर का समापन 21 जून को अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में भव्य योग दिवस समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

चार दिवसीय निःशुल्क योग शिविर में संस्था के अंतर्गत संचालित कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT Haridwar से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण नियमित रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण संस्था में योग प्रशिक्षण प्रदान करने वाली प्रशिक्षिका मोनिका जी द्वारा कराया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों से अवगत कराते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पद्म प्रकाश शर्मा जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान जी द्वारा शिविर में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया संस्था की ओर से सचिव सुखबीर सिंह, कुलदीप सिंह कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी योगाभ्याश में उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर अध्यक्ष पद्म प्रकाश शर्मा जी ने कहा—”योग भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है। स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना समय की आवश्यकता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने की एक श्रेष्ठ पद्धति है।”

कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान जी ने अपने उद्बोधन में कहा—”नियमित योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से एकाग्र एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग एक अमूल्य औषधि के समान है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए, जिससे स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके।”

कार्यक्रम में संस्था के अंतर्गत संचालित कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT Haridwar से विभोर चौधरी (सेंटर हेड), कमलप्रीत कौर (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) तथा शिक्षिकाओं सोनम बिश्नोई, जाह्नवी शर्मा, एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आलोक, कृष्णा, मोहिनी, खुशी, अंजलि, रेनुका, सुधा, नेहा रावत, नेहा, तनु गुप्ता, आराध्या गुप्ता, अदिति, अभिलाष, प्रिया, अर्नव सैनी, रोहित सैनी, ऐश्वर्या, दुर्गा, हेमा, शिवानी, पीयूष, वंश, अमरजीत, पायल, याशिका, मिलू, मुस्कान, शिवानी कुमारी, किरण, अवनीश, पूनम, श्रुति, राधिका, विनीत, जाकिर एवं रामप्रकाश सहित अनेक छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन एवं उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। संस्था द्वारा भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान से संबंधित ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *