कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार
सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेल रहे 01 आरोपित को दबोचा
₹860/- नगद, सट्टा पर्ची व पैन डायरी बरामद
आरोपित के विरूद्ध की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई
पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद हरिद्वार में अपराध एवं अवैध जुआ-सट्टे की गतिविधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध जुआ एवं सट्टे की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 27/09/2026 को गश्त के दौरान शमशान घाट के पीछे बनी झुग्गी-झोपड़ी में अवैध रूप से सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक आरोपित को पकडा गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके से आरोपित के कब्जे से ₹860/- नगद, सट्टा पर्ची एवं पैन डायरी बरामद की गई।
आरोपित के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता आरोपित
राहुल पुत्र अर्जुन राजपूत
निवासी शमशान घाट झुग्गी-झोपड़ी, चण्डीघाट, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
- ₹860/- नगद
- सट्टा पर्ची
- पैन डायरी
पुलिस टीम
- का0 अनिल रावत
- का0 विनित कुमार
हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध जुआ-सट्टे की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

