दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किरेन रिजिजू ने कहा कि उनकी राहुल गांधी के साथ अच्छी चर्चा हुई

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस राजनीतिक विरोधी जरूर हैं, लेकिन दुश्मन नहीं। उन्होंने देशहित में सत्ता और विपक्ष के बीच संवाद और सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किरेन रिजिजू ने कहा कि उनकी राहुल गांधी के साथ अच्छी चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच एक विशेष मुद्दे पर बातचीत हुई, साथ ही अन्य संसदीय विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। रिजिजू ने कहा कि सरकार कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के साथ संवाद और समन्वय बनाए रखना चाहती है।

रिजिजू ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन इसका मतलब दुश्मनी नहीं होता। उन्होंने कहा कि सभी दलों को देशहित में मिलकर काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संसद का कामकाज लगातार बाधित होने से अंततः नुकसान पूरे देश का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *