राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व कैबीनेट मंत्री स्व0 दिवाकर भट्ट द्वारा 1970 में स्थापित सुप्रसिद्ध सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था “तरूण हिमालय (रजि.)” द्वारा संचालित शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज में आज वरिष्ठ समाजसेवी, साहित्यकार एवं शिक्षाविद् त्रिलोक चन्द्र भट्ट को प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया।
विद्यालय के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत तथा प्रबंध मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीगंगा दत्त शर्मा प्रबंध मंडल के ललित भट्ट, हर्ष मोहन, पूरन सिंह रावत, डॉ. अजय नेगी, प्रकाश बहुखंडी. भानु प्रकाश गैरोला, भगवती प्रसाद, ललित सिंह रावत, मनोज सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी, विद्यालय परिवार के सदस्य उर्मिला ममगाई, उमा भट्ट, आशीष, अदिति, दीप, दिप्ती, शशि गोदियाल, राजेश्वरी, सजल, मंजु असवाल, अंजु बडोनी, लक्ष्मी पाल, दीपक नेगी, नेहा, कीर्ति, बबीता, शीतल थापा, लक्ष्मी थापा, साक्षी मीना रावत, संगीता देवी, अनुप्रिया, प्रतीक, आकांक्षा, ज्योति, नीमा, कमल, सतीश जोशी, टेक बहादुर, शिव कुमार, अमितांशु, संयोगिता, शशि वालमीकि, चंदन आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं।

